यह ख़बर 26 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

रेल बजट से पहले सेंसेक्स कमजोर

खास बातें

  • बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स रेल बजट से पहले आज शुरुआती कारोबार में 75 अंक के नुकसान से खुला। कोषों और खुदरा निवेशकों की मुनाफावसूली से सेंसेक्स में गिरावट आई।
मुंबई:

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स रेल बजट से पहले आज शुरुआती कारोबार में 75 अंक के नुकसान से खुला। कोषों और खुदरा निवेशकों की मुनाफावसूली से सेंसेक्स में गिरावट आई।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 75.34 या 0.39 प्रतिशत के नुकसान के साथ 19,256.35 अंक पर खुला। वाहन, धातु और तेल एवं गैस क्षेत्रों के शेयर दबाव में रहे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 14.68 अंक चढ़ा था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28.75 या 0.49 प्रतिशत के नुकसान से 5,826 अंक पर आ गया। ब्रोकरों ने कहा कि रेल बजट से पहले मुनाफावसूली का दौर चलने से सेंसेक्स में गिरावट आई।