यह ख़बर 22 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

आर्थिक सुधारों के बढ़ने की उम्मीद में सेंसेक्स 57 अंक चढ़ा

खास बातें

  • सरकार द्वारा आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाए जाने के सकारात्मक संकेतों के बीच आईटी, बैंकिंग तथा एफएमसीजी खंड के शेयरों में अच्छी लिवाली हुई।
मुंबई:

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स चुनिंदा लिवाली समर्थन के चलते गुरुवार को 57 अंक मजबूत हुआ। सरकार द्वारा आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाए जाने के सकारात्मक संकेतों के बीच आईटी, बैंकिंग तथा एफएमसीजी खंड के शेयरों में अच्छी लिवाली हुई।

बीएसई का 30 शेयर आधारित सेंसेक्स 56.96 अंक या 0.31 प्रतिशत चढ़कर 18,517.34 अंक पद बंद हुआ। उल्लेखनीय है कि सत्तारूढ़ यूपीए सरकार की पूर्व सहयोगी तृणमूल कांग्रेस ने खुदरा में एफडीआई के मुद्दे पर लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का प्रयास किया, जो विफल रहा। पिछले सत्र में सेंसेक्स 131 अंक मजबूत हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 12.95 अंक चढ़कर 5,627.75 अंक पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सरकार आर्थिक सुधारों को लेकर दूसरे राजनीतिक दलों के साथ संपर्क साध रही है। लिवाली समर्थन से एसबीआई, एचडीएफसी बैंक व एक्सिस बैंक का शेयर मजबूत हुआ।