यह ख़बर 20 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

खुदरा निवेशकों की लिवाली से सेंसेक्स मजबूत

खास बातें

  • एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रुख के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की सतत लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 106 अंक से अधिक की तेजी के साथ खुला।
मुंबई:

एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रुख के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की सतत लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 106 अंक से अधिक की तेजी के साथ खुला। यह लगातार तीसरा सत्र है जब बाजार में तेजी दर्ज की गई है।

तीस प्रमुख शेयरों पर आधारित सूचकांक शुरुआती कारोबार में 106.70 अंक या 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,742.42 अंक पर खुला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 31.30 अंक या 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,971.0 अंक पर खुला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कारोबारियों के अनुसार, एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रुख के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की सतत लिवाली से बंबई शेयर बाजार में शुरुआती तेजी दर्ज की गई है।