यह ख़बर 17 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स 40 अंकों की तेजी के साथ बंद

खास बातें

  • सेंसेक्स 40.39 अंकों की तेजी के साथ 16,070.48 पर और निफ्टी 11.95 अंकों की तेजी के साथ 4,870.20 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को मामूली तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 40.39 अंकों की तेजी के साथ 16,070.48 पर और निफ्टी 11.95 अंकों की तेजी के साथ 4,870.20 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 88.99 अंकों की तेजी के साथ 16,119.08 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.35 अंकों की तेजी के साथ 4,878.60 पर खुला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में नगण्य तेजी रही। मिडकैप 1.15 अंक की तेजी के साथ 5,880.57 पर और स्मॉलकैप 5.41 अंकों की तेजी के साथ 6,270.36 पर बंद हुआ।