खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 68.94 अंकों की गिरावट के साथ 16146.90 पर जबकि निफ्टी 37.95 अंकों की गिरावट के साथ 4869.85 पर खुला।
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिवस मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद सुधार का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 68.94 अंकों की गिरावट के साथ 16146.90 पर जबकि निफ्टी 37.95 अंकों की गिरावट के साथ 4869.85 पर खुला।
सुबह करीब 10.15 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 31.02 अंकों की बढ़त के साथ 16246.86 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 4.85 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 4912.65 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख था।