यह ख़बर 01 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

बजट बाद बाजार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 57 अंक ऊपर

खास बातें

  • देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 56.98 अंकों की तेजी के साथ 18,918.52 पर और निफ्टी 26.65 अंकों की तेजी के साथ 5,719.70 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 56.98 अंकों की तेजी के साथ 18,918.52 पर और निफ्टी 26.65 अंकों की तेजी के साथ 5,719.70 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 15.14 अंकों की तेजी के साथ 18,876.68 पर खुला और 56.98 अंकों यानी 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 18,918.52 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,988.97 के ऊपरी और 18,820.90 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.40 अंकों की तेजी के साथ 5,702.45 पर खुला और 26.65 अंकों यानी 0.47 फीसदी की तेजी के साथ 5,719.70 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,739.45 के ऊपरी और 5,679.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप में गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 18.17 अंकों की तेजी के साथ 6,320.95 पर और स्मॉलकैप 10.90 अंकों की गिरावट के साथ 6,195.32 पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के 13 में से 9 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.20 फीसदी),  पूंजीगत वस्तुएं (1.62 फीसदी), वाहन (1.50 फीसदी), बिजली (0.80 फीसदी) और धातु (0.63 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।