खास बातें
- स्टॉक गुरु इंडिया नाम की एक कंपनी ने करीब एक लाख निवेशकों को धोखा दिया है। इस कंपनी ने अपने निवेशकों को करीब 500 करोड़ का चूना लगाया है।
नई दिल्ली: दिल्ली में एक निवेश की एक फर्जी कंपनी का पर्दाफ़ाश हुआ है। इस कंपनी का नाम स्टॉक गुरु इंडिया बताया जा रहा है।
स्टॉक गुरु इंडिया नाम की एक कंपनी ने करीब एक लाख निवेशकों को धोखा दिया है। इस कंपनी ने अपने निवेशकों को करीब 500 करोड़ का चूना लगाया है।
फिलहाल इस कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर फरार है। ये कंपनी लोगों को सौ फ़ीसदी से भी ज़्यादा के फ़ायदे का झांसा देती थी ऐसे में लोगों ने जमकर इस कंपनी में अपना पैसा लगाया।