यह ख़बर 20 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

कंपनियों के उत्साहजनक नतीजों से सेंसेक्स में तेजी

खास बातें

  • कंपनियों के उत्साहजनक तिमाही नतीजों के बीच फंडों और छोटे निवेशकों की लिवाली से बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 116 अंक की बढ़त के साथ खुला।
मुंबई:

कंपनियों के उत्साहजनक तिमाही नतीजों के बीच फंडों और छोटे निवेशकों की लिवाली से बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 116 अंक की बढ़त के साथ खुला।

पिछले सत्र में 192 अंक मजबूत रहने वाला सेंसेक्स 116.08 अंक चढ़कर 16,759.82 अंक पर खुला। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 32.30 अंक मजबूत होकर 5,050. 70 अंक पर खुला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ब्रोकरों ने कहा कि मुद्रास्फीति में नरमी और कंपनियों के अनुमान से बेहतर तिमाही नतीजों के बीच विदेशी फंडों की सतत लिवाली से बाजार की धारणा मजबूत रही।