खास बातें
- एशियाई बाजारों में मजबूती के बीच निवेशकों की लिवाली से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 140 अंक की मजबूती के साथ 17,000 अंक को पार कर गया।
Mumbai: एशियाई बाजारों में मजबूत रुख के बीच संस्थागत निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 140 अंक की मजबूती के साथ 17,000 अंक को पार कर गया। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 140.32 अंक या 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,003.13 अंक पर खुला। सेंसेक्स मंगलवार को 149.48 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ था। सभी खंडवार सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई है। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 85.75 अंक या 1.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,102.95 अंक पर खुला। कारोबारियों के मुताबिक एशियाई क्षेत्र में मजबूत रुख के बीच संस्थागत निवेशकों की लिवाली से बाजार धारणा पर सकारात्मक असर पड़ा।