यह ख़बर 02 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

फूड बिल पर विचार के लिए बुलाया जा सकता है विशेष सत्र

खास बातें

  • केंद्र सरकार खाद्य सुरक्षा बिल को लेकर एक बार फिर से जोर लगा रही है और इसे लेकर सहयोगी दलों और विपक्ष को साथ लेने की कोशिश की जाएगी।
नई दिल्ली:

केंद्र सरकार खाद्य सुरक्षा बिल को लेकर एक बार फिर से जोर लगा रही है और इसे लेकर सहयोगी दलों और विपक्ष को साथ लेने की कोशिश की जाएगी।

इस मामले पर शनिवार को हुई कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक में सोमवार को यूपीए कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक का फैसला लिया गया। इसके बाद एक सवर्दलीय बैठक भी बुलाई जाएगी जो 7 जून को हो सकती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सूत्रों के मुताबिक संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ को सभी पार्टियों को राजी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।