खास बातें
- यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और उद्योगपति रतन टाटा दुनिया के 50 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल हैं।
ब्रिटेन: यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और उद्योगपति रतन टाटा दुनिया के 50 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल हैं। ब्रिटेन की पत्रिका न्यूस्टेट्समैन के एक सर्वे में सोनिया गांधी को मैडम इंडिया बताते हुए कहा गया है कि वो कांग्रेस के इतिहास में सबसे अधिक समय तक अध्यक्ष रहने वाली हस्ती हैं। वहीं रतन टाटा को मेटल हेड बताया गया है और कहा गया है कि उन्होंने भारतीय व्यवसाय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का काम किया है। सर्वे के मुताबिक जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल पहले पायदान पर हैं हालांकि इस लिस्ट में पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल अशफाक कियानी और अलकायदा के थिंक टैंक अनवर अल अवलाकी जैसे कई विवादास्पद नाम भी शामिल हैं।