Stock Market Opening : शेयर बाजार ने की सपाट शुरुआत, निफ्टी 18,400 के करीब

Sensex Opening Bell: आज कारोबार के शुरुआती दौर  में लगभग 1218 शेयरों में तेजी और 791 शेयरों में गिरावट देखी गई है.

Stock Market Opening : शेयर बाजार ने की सपाट शुरुआत, निफ्टी 18,400 के करीब

भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआत से ही गिरावट दिख रही है.

नई दिल्ली:

Stock Market Opening : वैश्विक बाजारों में आई गिरावट का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर देखने को मिला है. भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ने आज यानी 16 नवंबर को सपाट नोट पर कारोबार की शुरुआत की. आज सुबह 30 शेयरों वाला प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 164 अंक टूटकर 61,709  के लेवल पर खुला. जबकि निफ्टी शुरुआती कारोबार में 5 अंक टूटकर 18,398 पर खुला. निफ्टी पर कोल इंडिया, सिप्ला, आयशर मोटर्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर्स में रहे.

वहीं, नेस्ले इंडिया, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स आज गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे. आज कारोबार के शुरुआती दौर  में लगभग 1218 शेयरों में तेजी और 791 शेयरों में गिरावट देखी गई है. वहीं 142 शेयर ऐसे हैं जिनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है.

बैंक निफ्टी आज 42371 अंकों पर खुला, जबकि मिडकैप इंडेक्स 50 अंकों की तेजी के साथ  31454 के लेवल पर खुला. शेयर बाजार के शुरुआती सौदों में ऑटो, मीडिया, फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्स में उछाल आया है.

हालांकि, सुबह 10:30 बजे प्रमुख इंडेक्स सेसेंक्स में सुधार देखा गया. सेसेंक्स 39.09 अंक या  0.06% की तेजी के साथ 61,912.08 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है. इसके साथ ही सेसेंक्स 62 हजार की ओर बढ़ता दिख रहा है. वहीं, निफ्टी में हल्का सुधार आया है. यह इंडेक्स सपाट ढंग से खुलने के बाद सुबह 10:30 बजे के करीब 3.50 अंक के नुकसान के साथ 18,399.90 पर कारोबार कर रहा है.

 पिछले सत्र में सेंसेक्स  248.84 अंक यानी 0.40 फीसदी चढ़कर 61,872.99 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, अगर बात अन्य एशियाई बाजारों की करें तो आज  सोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 93.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPI) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 221.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं.  इससे पहले सोमवार को विदेशी निवेशकों ने 1,089.41 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com