शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 110 अंक से अधिक टूटा
मुंबई: तीस शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 111.14 अंकों की गिरावट के साथ 57,484.54 अंक पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 18.25 अंक की कमजोरी के साथ 17,204.50 अंक पर आ गया था. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाइटन, मारुति सुजुकी इंडिया, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और एचडीएफसी बैंक के शेयरों को शुरुआती कारोबार में नुकसान उठाना पड़ा.