एक दिन में ही इस कंपनी के शेयरों में आया 20 फीसदी तक का उछाल

इंफ्रास्ट्रकचर सेक्टर की कंपनी RKEC के शेयरों में आज एक ही दिन सुबह 20 प्रतिशत का इजाफा देखा जा रहा है. यह कंपनी 1985 में प्रॉपराइटर्सशिप/पार्टनरशिप में बनी और 2005 में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में तब्दील हुई. 2016 में यह कंपनी पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदल दी गई.

एक दिन में ही इस कंपनी के शेयरों में आया 20 फीसदी तक का उछाल

शेयर बाजार में तेज उछाल

नई दिल्ली:

देश के शेयर बाजार में नए साल के दूसरे सप्ताह के पहले दिन शुरुआती कारोबार में दोनों ही महत्वपूर्ण सूचकांकों में काफी तेजी देखी जा रही है. सुबह के साढ़े दस बजे तक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही करीब 1.30 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है. वैसे तो आईटी सेक्टर के शेयरों में काफी उछाल देखा जा रहा है. यह अलग बात है कि वैश्विक मंदी के आसार के बीच भी भारतीय कंपनियों का प्रदर्शन काफी शानदार चल रहा है. उधर, अमेरिका में भी फेडरल रिजर्व महंगाई पर काबू पाने के लिए जो ब्याज दरों में लगातार इजाफा करता आ रहा था वहीं अब माना जा रहा है कि अब संभवत: अमेरिका के केंद्रीय बैंक कुछ समय के लिए ब्याज दरों में इजाफा नहीं करेगा. 

पिछले सप्ताह बाजार में काफी करेक्शन देखने को मिला और कुल मिलाकर पूरी सप्ताह बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल बना रहा है. ऐसे पूरे माहौल के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन एक शेयर ऐसा है जिसने सुबह सुबह अपने शेयरधारकों का दिन बना दिया. 

tv22cg3o

rkec

इंफ्रास्ट्रकचर सेक्टर की कंपनी RKEC के शेयरों में आज एक ही दिन सुबह 20 प्रतिशत का इजाफा देखा जा रहा है. यह कंपनी 1985 में प्रॉपराइटर्सशिप/पार्टनरशिप में बनी और 2005 में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में तब्दील हुई. 2016 में यह कंपनी पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदल दी गई. कंपनी का प्रमुख काम समुद्र किनारे कंस्ट्रक्शन से लेकर सड़क व पुल निर्माण, बिल्डिंग तथा अन्य आधारभूत सेवाओं के साथ साथ बिजली से जुड़ी सेवाएं देना है. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आज सुबह कंपनी के शेयर 65.10 रुपये पर कारोबार कर रहे थे जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 54.25 रुपये पर बंद हुए थे. आज के दिन यह शेयर 65.10 रुपये पर ही खुले थे. कंपनी के शेयरों का पिछले 52 हफ्तों में सबसे ज्यादा खराब प्रदर्शन 21 जून 2022 को हुआ था जब कंपनी के शेयरों के दाम 36 रुपये तक गिर गए थे. जबकि कंपनी के शेयरों ने सबसे ज्यादा ऊंचाई 70.65 रुपये की छुई है.