यह ख़बर 12 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

21 हजार के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 245.80 अंकों की गिरावट के साथ 20,925.61 पर और निफ्टी 70.85 अंकों की गिरावट के साथ 6,237.05 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 70.36 अंकों की गिरावट के साथ 21,101.05 पर खुला और 245.80 अंकों या 1.16 फीसदी गिरावट के साथ 20,925.61 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 21,103.80 के ऊपरी और 20,901.47 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 31.15 अंकों की गिरावट के साथ 6,276.75 पर खुला और 70.85 अंकों या 1.12 फीसदी गिरावट के साथ 6,237.05 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 6,286.85 के ऊपरी और 6,230.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 13.47 अंकों की गिरावट के साथ 6,382.96 पर और स्मॉलकैप 19.96 अंकों की गिरावट के साथ 6,189.90 पर बंद हुआ।

बीएसई के एक सेक्टर बिजली में (0.41 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के 11 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। वाहन (2.20 फीसदी), बैंकिंग (1.42 फीसदी), धातु (1.37 फीसदी), तेल एवं गैस (1.30 फीसदी) और  पूंजीगत वस्तु (1.02 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com