गिरावट पर बंद हुए शेयर बाजार (प्रतीकात्मक फोटो)
मुंबई: शेयर बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार का अंत हुआ. कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन सेंसेक्स में क्लोजिंग के दौरान चली आ रही तेजी पर लगा लगा और यह 9 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 6 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ. निफ्टी 8,400 के स्तर पर सिमटा.
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स आज सुबह 10.36 बजे 51.31 अंकों की गिरावट के साथ 27,195.85 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 20.05 अंकों की कमजोरी के साथ 8,387.15 पर कारोबार करते देखे गए.
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 130.85 अंकों की बढ़त के साथ 27,378.01 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 50.45 अंकों की बढ़त के साथ 8,457.65 पर खुला.