मुंबई: देश के शेयर बाजार में सोमवार की सुबह मामूली तेजी देखी जा रही है. दोनों ही सूचकांकों हरे निशान के साथ खुले. सेंसेक्स 143 अंक ऊपर उठकर 59278 पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 70 अंक उठकर 17483 पर कारोबार कर रहा है. शेयर बाजार में 9.30 बजे तेजी ने रफ्तार पकड़ ली है. निफ्टी 98 अंक ऊपर और सेंसेक्स 345 अंक ऊपर कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, कोटक बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, पाव ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एचसीएल, टाटा स्टील, रिलायंस के शेयरों में तेजी देखी जा रही है. सनफार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा , एशियन पेंट्स, नेस्ले, एनटीपीसी, इंफोसिस के शेयर गिरे हुए हैं. वहीं, निफ्टी में टेक महिंद्रा, अडाणी एंटरप्राइजेस, अडाणी पोर्ट्स, हिंडाल्को, एचसीएल के शेयर चढ़े हुए हैं जबकि इंडसइंड, एसबीआई लाइफ, टाइटन, बीपीसीएल, एनटीपीसी के शेयर लाल में कारोबार कर रहे हैं.
निफ्टी में 50 में से 30 शेयरों में तेजी है जबकि 19 शेयर गिरे हुए हैं जबकि एक शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सेंसेक्स में 9.40 बजे 2947 स्टॉक्स में कारोबार हो रहा है. इसमें से 1201 स्टॉक्स में तेजी है जबकि 1610 में गिरावट देखी जा रही है. 136 स्टॉक्स में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है. 98 स्टॉक्स में तो अपर सर्किट लग चुका है जबकि 84 शेयरों में लोवर सर्किट लग चुका है.
बता दें कि वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख से शुक्रवार को शेयर बाजारों में निवेशकों की संपत्ति 2.67 लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गई. शुक्रवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1015 घंटे में 718.8 अंक या 1.20 प्रतिशत लुढककर 59,087.48 अंक पर आ गया था.
इसी के साथ शेयर बाजारों में बड़े पैमाने पर नकारात्मकता के कारण बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 2,67,539.54 करोड़ रुपये घटकर 2,61,63,222.07 करोड़ रुपये पर आ गया था।