विज्ञापन

5 महीने बाद भी सीएम विजय की फिल्म को नहीं मिला फाइनल सेंसर सर्टिफिकेट, Jana Nayagan के प्रोड्यूसर का दर्द

तमिलनाडु के सीएम विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन है, जिसे अभी तक फाइनल सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है. 

5 महीने बाद भी सीएम विजय की फिल्म को नहीं मिला फाइनल सेंसर सर्टिफिकेट, Jana Nayagan के प्रोड्यूसर का दर्द
विजय की जन नायकन को नहीं मिला सर्टिफिकेट
नई दिल्ली:

विजय, जो तलपति के नाम से जाने जाते हैं. वह आज तमिलनाडु के सीएम बन गए हैं. हालांकि फैंस को उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार है. हालांकि पिछले साल दिसंबर से विजय के करियर की आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज डेट टलती जा रही है, जिसका कारण सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सीबीएफसी से सर्टिफिकेट का ना मिलना है. वहीं अब 5 महीने बाद फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जो प्रोड्यूसर ने दिया है. 

जन नायकन को सर्टिफिकेट मिलना है बाकी

जन नायकन के प्रोड्यूसर केवीएन प्रोडक्शन के वेंकट के नारायण ने मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रेस से बात करते हुए कहा कि फिल्म को सर्टिफिकेट मिलना बाकी है और उम्मीद जताई की जल्द ऐसा हो जाएगा. उन्होंने कहा, यह जन नायकन के बारे में बात करने की जगह नहीं है. मैं मंदिर में दर्शन के लिए आया हूं. लेकिन जैसा कि मैंने कहा सर्टिफिकेट आना बाकी है. मुझे उम्मीद है कि वह जल्दी से दे देंगे. हम जल्द फिल्म रिलीज करेंगे. यह जगह किसी दूसरे के बारे में बात करने के लिए नहीं हैं. शुक्रिया. मैं भगवान का आशीर्वाद लेने आया हूं. 

ये भी पढ़ें- Drishyam 3 box office Day 2: 66 वर्षीय सुपरस्टार का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, डबल डिजिट में दूसरे दिन भी कमाई, 100 करोड़ के पहुंची करीब

विजय के सीएम बनने पर जताई खुशी

आगे वेंकट ने कहा, सेंसर सर्टिफिकेट मिलते ही रिलीज डे अनाउंस की जाएगी. जैसे ही सेंसर सर्टिफिकेट हमारे हाथ में आ जाएगा, हम काफी पहले ही इसकी घोषणा कर देंगे. और हम इसे पूरी दुनिया में बड़े ही भव्य तरीके से रिलीज करेंगे. मैं यहां दर्शन के लिए आया हूं और मुझे बहुत खुशी है कि विजय सर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं. जैसा कि आप जानते हैं, हमने उन्हें ‘जन नायक' की उपाधि दी है. वे तमिलनाडु के जन नायक बन गए हैं. यानी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री. मैं बहुत खुश हूं. इसीलिए मैं दर्शन के लिए आया हूं.”

जन नायकन के बारे में

जन नायकन को विनोथ ने डायरेक्ट किया है और वेंकट ने प्रोड्यूस किया है. जबकि अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म का म्यूजिक दिया है. पहले फिल्म पोंगल के मौके पर 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी. लेकिन आखिरी मिनट में पिल्म की रिलीज को रोक दिया गया. जांच समिति के एक सदस्य द्वारा शिकायत दर्ज कराई, जिसके चलते फिल्म को पुनरीक्षण समिति के पास भेज दिया गया. फिल्म निर्माताओं को अदालतों से कोई राहत नहीं मिली है. 

ये भी पढ़ें- Aishwarya Rai के फैंस का इंतजार खत्म! Cannes Red Carpet पर छाईं बच्चन परिवार की बहू, फैंस बोले- स्टनिंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay, Thalapathy, Vijay Thalapathy, Jana Nayagan, Jana Nayagan Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com