शेयर बाजार फिर मामूली तेजी के साथ खुले, सेंसेक्स और निफ्टी हरे में

सोमवार की भारी गिरावट के बाद मंगलवार की सुबह एक बार बाजार में बीते दिन की तरह मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरूआत हुई. दोनों ही सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स 62 अंक ऊपर 58300 पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 13 अंक ऊपर 17167 पर कारोबार कर रहा है

शेयर बाजार फिर मामूली तेजी के साथ खुले, सेंसेक्स और निफ्टी हरे में

शेयर बाजार में मामूली बढ़त

मुंबई:

सोमवार की भारी गिरावट के बाद मंगलवार की सुबह एक बार बाजार में बीते दिन की तरह मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरूआत हुई. दोनों ही सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स 62 अंक ऊपर 58300 पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 13 अंक ऊपर 17167 पर कारोबार कर  रहा है. 

बता दें कि सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और बीएसई सेंसेक्स करीब 900 अंक लुढ़क कर पांच महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ था. अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) के विफल होने के बीच बैंक, वित्तीय और वाहन शेयरों में भारी बिकवाली से घरेलू बाजार में गिरावट रही थी.

कारोबारियों के अनुसार वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों के नीतिगत दर में वृद्धि की आशंकाओं के बीच विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने तथा कमजोर घरेलू मुद्रा से भी बाजार पर प्रतिकूल असर पड़ा.

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 375 अंक चढ़ गया था. लेकिन बढ़त को बरकरार नहीं रख सका और अंत में 897.28 अंक यानी 1.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,237.85 अंक पर बंद हुआ. यह पांच महीने का सबसे निचला स्तर है. सेंसेक्स के तीस शेयरों में 29 नुकसान में जबकि केवल एक लाभ में रहा था.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 258.60 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,154.30 अंक पर बंद हुआ था . इसमें शामिल 50 शेयरों में से 45 शेयर नुकसान के साथ बंद हुए था.

सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा नुकसान में इंडसइंड बैंक रहा था. इसमें 7.46 प्रतिशत की गिरावट आई. इसके अलावा, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और इन्फोसिस प्रमुख रूप से नुकसान में रहे थे. केवल टेक महिंद्रा का शेयर लाभ में रहा था.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अमेरिका के एसवीबी फाइनेंशियल के विफल होने का बाजार पर असर दिख रहा है. यह बैंक मुख्य रूप से स्टार्टअप को वित्त पोषण उपलब्ध कराता है. इस बैंक के विफल होने का असर दुनिया भर में देखा जा रहा है.