यह ख़बर 26 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 39 अंक ऊपर

खास बातें

  • देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 38.69 अंकों की तेजी के साथ 18,558.13 पर तथा निफ्टी 4.75 अंकों की तेजी के साथ 5,476.50 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 38.69 अंकों की तेजी के साथ 18,558.13 पर तथा निफ्टी 4.75 अंकों की तेजी के साथ 5,476.50 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 83.12 अंकों की तेजी के साथ 18,602.56 पर खुला और 38.69 अंकों या 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 18,558.13 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,728.19 के ऊपरी और 18,488.93 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। भेल (6.63 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (2.79 फीसदी), विप्रो (2.52 फीसदी), एनटीपीसी (2.52 फीसदी) और हीरो मोटोकॉर्प (2.35 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे ओएनजीसी (3.16 फीसदी), गेल इंडिया (3.02 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.58 फीसदी), टाटा स्टील (1.70 फीसदी) और टाटा मोटर्स (0.93 फीसदी)।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 27.65 अंकों की तेजी के साथ 5,499.40 पर खुला और 4.75 अंकों या 0.09 फीसदी की तेजी के साथ  5,476.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 5,528.70 के ऊपरी और 5,454.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 32.03 अंकों की तेजी के साथ 5,390.78 पर और स्मॉलकैप 41.94 अंकों की तेजी के साथ 5,289.45 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से 8 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। बिजली (1.56 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.25 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.12 फीसदी), धातु (1.05 फीसदी) और रियल्टी (0.99 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

चार सेक्टरों बैंकिंग (1.04 फीसदी), तेल एवं गैस (0.43 फीसदी), सार्वजनिक कंपनी (0.18 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.05 फीसदी) और वाहन (0.35 अंक) में गिरावट रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1298 शेयरों में तेजी और 992 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 148 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।