यह ख़बर 17 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजार : आम बजट पर रहेगी नजर

खास बातें

  • शेयर बाजारों में निवेशकों की नजर अगले सप्ताह वित्तमंत्री पी चिदम्बरम द्वारा संसद में वित्त वर्ष 2013-14 के लिए पेश किए जाने वाले आम बजट पर होगी। आम बजट महीने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2013 को पेश किया जाएगा।
मुम्बई:

शेयर बाजारों में निवेशकों की नजर अगले सप्ताह वित्तमंत्री पी चिदम्बरम द्वारा संसद में वित्त वर्ष 2013-14 के लिए पेश किए जाने वाले आम बजट पर होगी। आम बजट महीने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2013 को पेश किया जाएगा।

बजट के दौरान निवेशकों का ध्यान खास तौर से उत्पाद शुल्क, सेवा कर, आर्थिक सुधार, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के कार्यान्वयन और अमीरों पर विशेष कर के प्रावधानों के सम्बंध में उठाए कदमों पर रहेगा। इस दौरान यह भी देखा जाएगा कि सरकार खाद्य महंगाई पर नियंत्रण के लिए कृषि उत्पादन में तेजी के लिए क्या कदम उठाती है?

वित्तमंत्री ने अक्टूबर 2012 में वित्तीय घाटे को कम करने के संकल्प के साथ पंचवर्षीय योजना की घोषणा की थी। इसके अंतर्गत मार्च तक वित्तीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 5.3 फीसदी, वित्त वर्ष 2013-14 में 4.8 फीसदी और वर्ष 2017 तक इसे तीन फीसदी तक सीमित रखने का लक्ष्य रखा गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

संसद के बजट सत्र की शुरुआत 21 फरवरी 2013 को होगी और 10 मई को इसका समापन होगा।