दिनभर की सुस्ती के बाद सेंसेक्स 5 अंक चढ़कर बंद हुआ; निफ्टी 8,095 के स्तर पर सिमटा

दिनभर की सुस्ती के बाद सेंसेक्स 5 अंक चढ़कर बंद हुआ; निफ्टी 8,095 के स्तर पर सिमटा

प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई:

दिनभर की सुस्ती के बाद सेंसेक्स 5 अंक चढ़कर 26,403 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 8,095 के स्तर पर सिमटा। आईटी स्टॉक्स में गिरावट देखी गई। ऐसा ब्रेक्जिट के असर के निगेटिव कयासों के चलते देखा गया।

आज सुबह बंबई शेयर बाजार का सूचकांक कोषों और खुदरा निवेशकों की ओर से बिकवाली बरकरार रहने के बीच करीब 99 अंक टूटा था। इससे ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने (ब्रेक्जिट) के फैसले शुक्रवार को हुआ सूचकांक में नुकसान और बढ़ा।

कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुझान से यहां कारोबार का रुझान प्रभावित हुआ।

लगातार दूसरे सत्र में गिरावट बरकरार रखते हुए सेंसेक्स 98.84 अंक या 0.37 प्रतिशत टूटकर 26,298.87 पर आ गया। सूचकांक ब्रेक्जिट के मद्देनजर शुक्रवार के सत्र में 604.51 अंक टूटा था। इधर, एनएसई निफ्टी भी 49.25 अंक या 0.60 प्रतिशत गिरकर 8,039.35 पर चल रहा था।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com