मजबूत वैश्विक रुझानों से सेंसेक्स, निफ्टी शुरुआती कारोबार में एक प्रतिशत से अधिक चढ़े

बीएसई सेंसेक्स 1,031.43 अंक उछलकर 58,991.52 और एनएसई निफ्टी 279.05 अंक की बढ़त के साथ 17,359.75 अंक पर बंद हुआ.

मजबूत वैश्विक रुझानों से सेंसेक्स, निफ्टी शुरुआती कारोबार में एक प्रतिशत से अधिक चढ़े

तेजी के साथ बंद हुए बाजार

मुंबई:

शेयर बाजार में शुक्रवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुए. दोनों ही प्रमुख सूचकांक में दिनभर काफी तेजी देखने को मिली. बीएसई सेंसेक्स 1,031.43 अंक उछलकर 58,991.52 और एनएसई निफ्टी 279.05 अंक की बढ़त के साथ 17,359.75 अंक पर बंद हुआ. आज बाजार में दिनभर तेजी देखने को मिली. इससे पहले सुबह वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझान और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भारी लिवाली के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ खुले थे. विदेशी पूंजी की आवक से भी शेयर बाजारों में तेजी रही थे.

इस दौरान सुबह तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 705.26 अंक बढ़कर 58,665.35 अंक पर पहुंच गया था. वहीं, एनएसई निफ्टी 196.95 अंक चढ़कर 17,277.65 अंक पर था. सेंसेक्स में, रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा लाभ में रही और इसका शेयर तीन प्रतिशत से अधिक चढ़ गया था. इसके अलावा एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, पॉवर ग्रिड, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाभ में कारोबार कर रहे थे.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com