खास बातें
- केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा जनरल एंटी-एवॉयडेंस रूल्स (जीएएआर) को एक साल के लिए टालने और कर वंचना को साबित करने की जिम्मेदारी अधिकारियों के कंधे पर देने की बात कहने के बाद देश के शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक सोमवार को तेजी के साथ बंद हुए।
मुंबई: केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा जनरल एंटी-एवॉयडेंस रूल्स (जीएएआर) को एक साल के लिए टालने और कर वंचना को साबित करने की जिम्मेदारी अधिकारियों के कंधे पर देने की बात कहने के बाद देश के शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक सोमवार को तेजी के साथ बंद हुए।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 81.63 अंकों की तेजी के साथ 16,912.71 पर और निफ्टी 27.30 अंकों की तेजी के साथ 5,114.15 पर बंद हुए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 210.64 अंकों की गिरावट के साथ 16,620.44 पर खुला। सेंसेक्स ने 16,944.13 के ऊपरी और 16,513.77 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी रही। भेल (6.12 फीसदी), एलएंडटी (4.79 फीसदी), डीएलएफ (4.34 फीसदी), जिंदल स्टील (3.54 फीसदी) और मारुति सुजुकी (2.46 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे आरआईएल (1.53 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (1.21 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (1.17 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (0.86 फीसदी) और विप्रो (0.71 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 69.05 अंकों की गिरावट के साथ 5,017.80 पर खुला। निफ्टी ने 5,124.75 के ऊपरी और 4,988.00 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 31.78 अंकों की तेजी के साथ 6,132.58 पर और स्मॉलकैप 20.09 अंकों की तेजी के साथ 6,608.35 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से आठ सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तु (3.87 फीसदी), बिजली (1.82 फीसदी), धातु (1.57 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.45 फीसदी) और वाहन (1.23 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई में गिरावट वाले सेक्टरों में रहे तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.72 फीसदी), तेल एवं गैस (0.51 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.41 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.13 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.04 फीसदी)।
वित्त मंत्री द्वारा सभी ब्रांडेड और गैर ब्रांडेड आभूषणों पर शुल्क हटाने के बाद टाइटन इंडस्ट्रीज और गीतांजलि जेम्स के शेयरों में एक से दो फीसदी की तेजी रही।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1440 शेयरों में तेजी और 1270 में गिरावट रही, जबकि 136 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।