खास बातें
- शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में मजबूती का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 96.04 अंक और निफ्टी 26.30 अंक बढ़कर खुला।
Mumbai: देश के शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में मजबूती का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 96.04 अंक और निफ्टी 26.30 अंक बढ़कर खुला। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 96.04 अंक बढ़कर 18,263.68 अंक पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 26.30 अंक बढ़कर 5,475.95 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई में सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में मजबूती का रुख रहा। तेल एवं गैस, ऑटोमोबाइल्स और बिजली सूचकांकों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई।