यह ख़बर 14 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 76 अंक मजबूत

खास बातें

  • निचले स्तर पर प्रमुख शेयरों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक शुरुआती कारोबार में 76 अंक मजबूत खुला।
Mumbai:

निचले स्तर पर प्रमुख शेयरों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक शुरुआती कारोबार में 76 अंक मजबूत खुला। 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 76.06 अंक या 0.41 फीसद चढ़कर 18,250.15 अंक पर खुला। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22.85 अंक चढ़कर 5,468.30 अंक पर खुला। कारोबारियों के मुताबिक पिछले सप्ताह बाजार निचले स्तर पर बंद हुआ था और कुछ शेयरों के भाव कम हुए थे। निम्न स्तर पर चुनिंदा शेयरों की लिवाली हुई जिससे बाजार में शुरुआती तेजी दर्ज की गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com