यह ख़बर 03 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 43 अंकों की तेजी

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 43.26 अंकों की तेजी के साथ 18,489.76 पर और निफ्टी 13.90 अंकों की तेजी के साथ 5,536.20 पर बंद हुए।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 43.26 अंकों की तेजी के साथ 18,489.76 पर और निफ्टी 13.90 अंकों की तेजी के साथ 5,536.20 पर बंद हुए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 128.18 अंक की गिरावट के साथ 18,318.32 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 43.85 अंक की गिरावट के साथ 5,478.45 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 21.66 अंकों की तेजी के साथ 6,598.98 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 16.82 अंकों की तेजी के साथ 8,019.88 पर बंद हुए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com