यह ख़बर 20 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बेहतर नतीजों, एफआईआई लिवाली से सेंसेक्स चढ़ा

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 95.27 अंकों की तेजी के साथ 16,739.01 पर और निफ्टी 30.20 अंकों की तेजी के साथ 5,048.60 पर बंद हुआ।
मुम्बई:

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 95.27 अंकों की तेजी के साथ 16,739.01 पर और निफ्टी 30.20 अंकों की तेजी के साथ 5,048.60 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 101.27 अंकों की तेजी के साथ 16,745.01 पर खुला। सेंसेक्स ने 16,788.48 के ऊपरी और 16,611.71 के निचले स्तर का छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी रही। बजाज ऑटो (6.18 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (5.81 फीसदी), जिंदल स्टील (3.35 फीसदी), भेल (3.09 फीसदी) और हीरो मोटोकॉर्प (2.63 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे आईटीसी (3.59 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.67 फीसदी), मारुति सुजुकी (2.62 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (1.98 फीसदी) और कोल इंडिया (1.86 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.45 अंकों की तेजी के साथ 5,044.85 पर खुला। निफ्टी ने 5,064.15 के ऊपरी और 5,004.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 10.08 अंकों की तेजी के साथ 5,680.07 पर और स्मॉलकैप 5.04 अंकों की तेजी के साथ 6,277.27 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से नौ सेक्टरों में तेजी रही। बैंकिंग (3.51 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.31 फीसदी), बिजली (1.04 फीसदी), तेल एवं गैस (1.04 फीसदी) और वाहन (0.72 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई में गिरावट वाले चार सेक्टरों में रहे तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (2.01 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.37 फीसदी), धातु (0.32 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.08 फीसदी)।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1363 शेयरों में तेजी और 1481 में गिरावट रही, जबकि 112 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।