ADVERTISEMENT

शेयर बाजारों में उछाल, सेंसेक्स 473 अंक मजबूत

शेयर बाजारों में शुक्रवार को जोरदार तेजी आयी और बंबई शेयर बाजार का मुख्य सूचकांक 20 महीने के न्यूनतम स्तर से उबरते हुए 473 अंक सुधर कर 24,435.66 अंक पर बंद हुआ।
NDTV Profit हिंदीReported by Bhasha
NDTV Profit हिंदी06:22 PM IST, 22 Jan 2016NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

शेयर बाजारों में शुक्रवार को जोरदार तेजी आयी और बंबई शेयर बाजार का मुख्य सूचकांक 20 महीने के न्यूनतम स्तर से उबरते हुए 473 अंक सुधर कर 24,435.66 अंक पर बंद हुआ। यूरो क्षेत्र को ताजा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद तथा तेल कीमतों में उछाल से बाजार में मजबूती आयी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे मजबूत होकर 67.66 पर पहुंचने से भी धारणा मजबूत हुई।

हालांकि साप्ताहिक आधार पर बीएसई सेंसेक्स कुल मिला कर 19.38 अंक या 0.07 प्रतिशत नीचे आया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15.35 अंक या 0.20 प्रतिशत की गिरावट आयी।

यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) से समस्या में घिरी यूरो क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलने के संकेत तथा कच्चे तेल के दाम बढ़कर 30 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने से घरेलू बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रुड का भाव 1.52 डॉलर या 5.2 प्रतिशत मजबूत होकर 30.77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूती के साथ 24,122.06 पर खुला और एक समय दिन के उच्च स्तर 24,472.88 अंक तक चला गया। अंत में यह 473.45 अंक या 1.98 प्रतिशत मजबूत होकर 24,435.66 अंक पर बंद हुआ। पांच अक्टूबर के बाद किसी एक दिन में यह सबसे बड़ी तेजी है।

पिछले दो कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में 517.63 अंक की गिरावट आयी थी।

पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 145.65 अंक या 2.0 प्रतिशत मजबूत होकर 7,422.45 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में सर्वाधिक तेजी गेल में दर्ज की गयी। कंपनी का शेयर 7.99 प्रतिशत मजबूत हुआ। उसके बाद मारति सुजुकी का स्थान रहा जो 5.53 प्रतिशत मजबूत हुआ। लाभ में रहने वाले अन्य शेयरों में टाटा स्टील, हीरो मोटो कॉर्प, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोल इंडिया, डॉ. रेड्डी, ओएनजीसी, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, एल एंड टी तथा एशियन पेंट्स शामिल हैं।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 लाभ में जबकि भारती एयरटेल, एचयूएल, विप्रो तथा इंफोसिस मजबूत हुए।

वैश्विक स्तर पर जापान का निक्की, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स, हांगकांग का हैंग सेंग में मजबूती आयी। शुरूआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में तेजी रही।

NDTV Profit हिंदी
लेखकReported by Bhasha
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT