BJP की स्थिति बदलते ही Sensex में बढ़त देखने को मिली है.
नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव मतगणना (Election Results) के रुझानों में बीजेपी के पिछड़ने के बाद सुबह शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) सुबह 10.06 बजे 356.04 अंकों की गिरावट के साथ खुला. लेकिन रुझानों में बीजेपी की स्थित बदलते ही सेंसेक्स ने एक दम से उछाल मारी है. सेंसेक्स 35 हजार के पार हो गया है. अभी सेंसेक्स 35,044.04 पर कारोबार कर रहा है. जबकि निफ्टी (Nifty) 388 पर खुला और अभी 10,481.35 पर कारोबार करते देखा जा सकता है. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 375.59 अंकों की गिरावट के साथ 34584.13 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 138.4 अंकों की कमजोरी के साथ 10,350.05 पर खुला.
शेयर बाजार के खुलते ही गिरावट देखने को मिली. आपको बता दें कि सोमवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) सुबह 468.59 अंकों की गिरावट के साथ 35,204.66 पर खुला और 713.53 अंकों या 2.00 फीसदी गिरावट के साथ 34,959.72 पर बंद हुआ था. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,246.97 के ऊपरी और 34,915.77 के निचले स्तर को छुआ था.
अन्य खबरें