यह ख़बर 22 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में आठ अंकों की गिरावट

खास बातें

  • देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को भी गिरावट का रुख रहा। सेंसेक्स 8.35 अंकों की गिरावट के साथ 19,317.01 पर और निफ्टी 1.95 अंकों की गिरावट के साथ 5,850.30 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को भी गिरावट का रुख रहा। सेंसेक्स 8.35 अंकों की गिरावट के साथ 19,317.01 पर और निफ्टी 1.95 अंकों की गिरावट के साथ 5,850.30 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 16.54 अंकों की तेजी के साथ 19,341.90 पर खुला और 8.35 अंकों या 0.04 फीसदी गिरावट के साथ 19,317.01 पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने दिन भर के कारोबार में 19,401.75 के ऊपरी और 19,289.83 के निचले स्तर को छुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 14.30 अंकों की गिरावट के साथ 5,837.95 पर खुला और 1.95 अंकों या 0.03 फीसदी गिरावट के साथ 5,850.30 पर बंद हुआ। निफ्टी ने दिन भर के कारोबार में 5,873.80 के ऊपरी और 5,835.80 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मामूली तेजी रही। मिडकैप 1.59 अंकों की तेजी के साथ 6,609.03 पर और स्मॉलकैप 7.15 अंकों की तेजी के साथ 6,564.76 पर बंद हुआ।