खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 56.72 अंकों की गिरावट के साथ 15,882.64 पर और निफ्टी 15.65 अंकों की गिरावट के साथ 4,749.65 पर बंद हुआ।
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 56.72 अंकों की गिरावट के साथ 15,882.64 पर और निफ्टी 15.65 अंकों की गिरावट के साथ 4,749.65 पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 28.13 अंकों की तेजी के साथ 15,967.49 पर खुला। सेंसेक्स ने 16,004.69 के ऊपरी और 15,822.32 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी रही। टाटा मोटर्स (3.38 फीसदी), भेल (2.44 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (2.43 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.43 फीसदी) और ओएनजीसी (1.06 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे बजाज ऑटो (4.70 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (4.25 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (3.00 फीसदी), भारती एयरटेल (2.95 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (2.75 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.65 अंकों की तेजी के साथ 4,774.95 पर खुला। निफ्टी ने 4,782.85 के ऊपरी और 4,728.85 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी का रुख रहा। मिडकैप 8.84 अंकों की तेजी के साथ 5,264.86 पर और स्मॉलकैप 5.60 अंकों की गिरावट के साथ 5,691.37 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से छह सेक्टरों में तेजी रही। सार्वजनिक कम्पनियां (1.73 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.10 फीसदी), बैंकिंग (0.69 फीसदी), धातु (0.63 फीसदी) और बिजली (0.56 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई में गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे वाहन (1.21 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.88 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.67 फीसदी), तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.52 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.49 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1499 शेयरों में तेजी और 1200 में गिरावट रही, जबकि 135 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।