मुंबई: देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 133.65 अंकों की गिरावट के साथ 28,666.04 पर और निफ्टी 43.50 अंकों की गिरावट के साथ 8,706.70 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 76.54 अंकों की मजबूती के साथ 28,876.23 पर खुला और 133.65 अंकों या 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 28,666.04 पर बंद हुआ।
दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,876.23 के ऊपरी और 28,497.70 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.85 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 8,757.05 पर खुला और 43.50 अंकों या 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 8,706.70 पर बंद हुआ।
दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,760.00 के ऊपरी और 8,645.65 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 77.74 अंकों की गिरावट के साथ 10,993.02 पर और स्मॉलकैप 108.65 अंकों की गिरावट के साथ 11,792.74 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में 11 सेक्टरों में गिरावट रही।
रियल्टी (2.30 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.56 फीसदी),स्वास्थ्य सेवा (1.49 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.92 फीसदी) और सूचना एवं प्रौद्योगिकी (0.91 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।