सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार तीसरे दिन गिरावट

मुंबई:

बंबई शेयर बाजार का सूचकांक, सेंसेक्स में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और कमजोर वैश्विक रुख के बीच बिकवाली जारी रहने के मद्देनजर शुरुआती कारोबार के दौरान 109 से अधिक अंक टूटा।

एनएसई निफ्टी 8,500 अंक से फिसलकर 8,498.65 पर आ गया। सूचकांक में 30.80 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सेंसेक्स 109.20 अंक या 0.38 प्रतिशत और गिरकर 28,072.94 पर आ गया जिसमें पिछले लगातार दो सत्रों में 281.17 अंकों की गिरावट दर्ज हुई।