खास बातें
- सेंसेक्स 90 मिनट के विशेष कारोबारी सत्र में मुनाफावसूली से 19 अंक नीचे आ गया। निफ्टी 7.20 अंक की गिरावट के साथ 4,746.90 अंक रह गया।
मुंबई: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शनिवार को 90 मिनट के विशेष कारोबारी सत्र में मुनाफावसूली से 19 अंक नीचे आ गया। कल की तुलना में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 18.93 अंक की गिरावट के साथ 15,848.80 अंक पर आ गया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 7.20 अंक की गिरावट के साथ 4,746.90 अंक रह गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अपने वायदा और विकल्प कारोबार ढांचे के उन्नयन और प्रोसेसिंग क्षमता में सुधार के लिए विशेष कारोबारी सत्र का आयोजन किया था।
सांमजस्य और एकरूपता बनाए रखने के लिए बंबई शेयर बाजार ने भी आज विशेष सत्र का आयोजन किया। विशेष सत्र 11.15 बजे शुरू होकर 12.45 बजे बंद हुआ।