खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 61.48 अंकों की गिरावट के साथ 18,246.04 पर और निफ्टी 13.30 अंकों की गिरावट के साथ 5,401.45 पर बंद हुआ।
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 61.48 अंकों की गिरावट के साथ 18,246.04 पर और निफ्टी 13.30 अंकों की गिरावट के साथ 5,401.45 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 164.69 अंकों की गिरावट के साथ 18,142.83 पर खुला और 61.48 अंकों या 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 18,246.04 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,306.46 के ऊपरी और 17,970.98 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 61.30 अंकों की गिरावट के साथ 5,353.45 पर खुला और 13.30 अंकों या 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 5,401.45 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 5,417.80 के ऊपरी और 5,306.35 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। मिडकैप 22.56 अंकों की गिरावट के साथ 5,340.23 पर और स्मॉलकैप 11.72 अंकों की तेजी के साथ 5,223.20 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से छह सेक्टरों में तेजी रही। धातु (4.84 फीसदी), रियल्टी (2.49 फीसदी), बैंकिंग (0.75 फीसदी), सार्वजनिक कंपनियां (0.52 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.25 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.54 फीसदी), वाहन (2.26 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.59 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.40 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (1.13 फीसदी)।