खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 105.91 अंकों की तेजी के साथ 17984.72 पर जबकि निफ्टी 35.05 अंकों की तेजी के साथ 5408.75 पर खुला।
New Delhi: देश के शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 105.91 अंकों की तेजी के साथ 17984.72 पर जबकि निफ्टी 35.05 अंकों की तेजी के साथ 5408.75 पर खुला। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह करीब 9.20 बजे 44.64 अंकों की तेजी के साथ 17923.75 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी सूचकांक में भी इस समय तेजी का रुख था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख था।