यह ख़बर 12 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

स्टेट बैंक ने होम लोन की प्रोसेसिंग फीस आधी की

खास बातें

  • स्टेट बैंक की तरफ से फैसला ग्राहकों को लुभाने और होम लोन मार्केट में अपनी मौजूदगी को बढ़ाने के मकसद से किया गया है।
नई दिल्ली:

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने होम लोन पर लगने वाली प्रोसेसिंग फीस को घटाकर आधा कर दिया है। बैंक की तरफ से फैसला ग्राहकों को लुभाने और होम लोन मार्केट में अपनी मौजूदगी को बढ़ाने के मकसद से किया गया है। होम लोन मार्केट में निजी बैंको का दबदबा है जिसे एसबीआई बदलना चाहती है।

बैंक के मुताबिक वो ग्राहकों से सिर्फ उतना ही लेगा जितनी की उसकी लागत है। प्रोसेसिंग फीस के जरिये वो ग्राहकों से कमाई नहीं करना चाहता। अब 30 से 75 लाख रुपये का लोन लेने पर 6.5 हजार रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। जिसके लिए पहले 10 हजार रुपये देने पड़ते थे। 75 लाख से ऊपर के लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस 20 हजार की बजाय 10 हजार रुपये होगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com