खास बातें
- मानव संसाधन सेवा प्रदाता टीमलीज सर्विसेज ने कहा कि भारतीय कंपनियां अब प्रतिभा के लिए जरूरत व सैलरी पैकेज के बीच एक अच्छा संतुलन बनाने की जरूरत पहचान रही हैं।
नई दिल्ली: भारत में आर्थिक स्थिति ढीली होने के बावजूद भारतीय कंपनियों ने इस साल तनख्वाह में दहाई अंक में वृद्धि होने की उम्मीद जताई है। एक सर्वेक्षण के मुताबिक, कंपनियां इस साल वेतन में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि कर सकती हैं।
मानव संसाधन सेवा प्रदाता टीमलीज सर्विसेज ने कहा कि भारतीय कंपनियां अब प्रतिभा के लिए जरूरत व सैलरी पैकेज के बीच एक अच्छा संतुलन बनाने की जरूरत पहचान रही हैं। टीमलीज ने कहा कि इस साल वेतन में दहाई अंक में बढ़ोतरी किए जाने की संभावना है और 2012 में यह वृद्धि 20 प्रतिशत तक जा सकती है।