यह ख़बर 07 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे कमजोर

खास बातें

  • शेयर बाजार में नरमी के बीच आयातकों की ओर डॉलर की लिवाली किए जाने से आज अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डालर के मुकाबले रुपया 21 पैसे कमजोर होकर 61.65 रुपये प्रति डॉलर पर खुला।
नई दिल्ली:

शेयर बाजार में नरमी के बीच आयातकों की ओर डॉलर की लिवाली किए जाने से आज अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डालर के मुकाबले रुपया 21 पैसे कमजोर होकर 61.65 रुपये प्रति डॉलर पर खुला।

फारेक्स डीलरों ने कहा कि आयातकों की ओर से डॉलर की मांग निकलने के अलावा स्थानीय शेयर बाजारों के गिरावट के साथ खुलने से भी रपया की धारणा पर असर पड़ा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शुक्रवार को रुपया 29 पैसे की मजबूती के साथ 61.44 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।