यह ख़बर 02 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

रुपया 29 पैसे की मजबूती के साथ 59.23 पर

खास बातें

  • निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली के मद्देनजर रुपया आज 29 पैसे की तेजी के साथ 59.23 पर पहुंच गया।
मुंबई:

निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली के मद्देनजर रुपया आज 29 पैसे की तेजी के साथ 59.23 पर पहुंच गया। गौरतलब है कि सरकार ने आश्वस्त किया है कि वह राजकोषीय घाटे का लक्ष्य के मुताबिक सीमित रखने के लिए प्रतिबद्ध है और वह इस बात पर ध्यान दे रही है कि चालू खाते के घाटे के लिए धन की व्यवस्था कैसे हो।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि डॉलर के मुकाबले यूरो और येन के मजबूत होने से भी रुपये को समर्थन मिला। रुपया सोमवार को 13 पैसे गिरकर 59.52 पर पहुंच गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com