यह ख़बर 09 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

रुपये की गिरती सेहत के मद्देनजर आरबीआई ने लगाई बैंकों पर कुछ रोक

खास बातें

  • आरबीआई ने मंगलवार को भारतीय मुद्रा रुपये की अमेरिकी मुद्रा डॉलर के मुकाबले में लगातार गिरती सेहत को बचाने के लिए बैंकों पर कुछ प्रतिबंध लगाए जाने की शुरुआत की है। इन प्रतिबंधों में फ्यूचर ट्रेडिंग और ऑप्शन पर रोक शामिल हैं।
नई दिल्ली:

आरबीआई ने मंगलवार को भारतीय मुद्रा रुपये की अमेरिकी मुद्रा डॉलर के मुकाबले में लगातार गिरती सेहत को बचाने के लिए बैंकों पर कुछ प्रतिबंध लगाए जाने की शुरुआत की है। इन प्रतिबंधों में फ्यूचर ट्रेडिंग (मुद्रा वायदा) और ऑप्शन (विकल्प सौदा) पर रोक शामिल हैं।

इससे पहले आज सुबह आरबीआई और सेबी की कार्रवाई के बाद रुपये में डॉलर के मुकाबले सुधार आया। मंगलवार की सुबह डॉलर के मुकाबले रुपया सुधरा और 59.72 प्रति डॉलर पर पहुंचा लेकिन थोड़ी देर के कारोबार के बाद फिर गिर गया और रुपया डॉलर के मुकाबले 60.16 पर पहुंच गया।

वहीं सोमवार को पूंजी निकासी के बीच अमेरिकी मुद्रा की भारी मांग के मद्देनजर रुपया 97 पैसे गिरकर 61 के स्तर को पार कर गया था और डालर के मुकाबले 61.21 के नए न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि मुख्य तौर पर विदेशी बाजार में अन्य मुद्रा के मुकाबले डॉलर में तेजी के कारण रुपये पर दबाव बढ़ा और यह नए न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। स्थानीय मुद्रा 26 जून को दिन के कारोबार के दौरान 60.76 पर पहुंच गया था।