मुंबई:
लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने से उत्साहित निवेशकों की ओर से विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रखने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे के सुधार के साथ 11 माह के उच्चतम स्तर 58.45 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
फॉरेक्स सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा बैंकों एवं निर्यातकों की ओर से डॉलर बिकवाली बढ़ाए जाने के कारण भी रुपये की धारणा में सुधार आया। घरेलू शेयर बाजार में तेजी से भी रुपये की विनिमय दर में सुधार आया।
फॉरेक्स इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 50 पैसे मजबूत होकर 58.79 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 32 पैसे के और सुधार के साथ 58.47 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
बंबई शेयर बाजार का सूचकांक भी आज के शुरुआती कारोबार में 275.82 अंक अथवा 1.14 फीसद की तेजी के साथ 24,397.56 अंक पर पहुंच गया।