यह ख़बर 03 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

डॉलर के मुकाबले रुपया लुढ़ककर फिर पहुंचा 60 से नीचे

खास बातें

  • विदेश में डॉलर में मजबूती के बीच अमेरिकी मुद्रा की की भारी मांग के बीच रुपया आज 37 पैसे लुढ़ककर 60.03 के स्तर पर आ गया।
मुंबई:

विदेश में डॉलर में मजबूती के बीच अमेरिकी मुद्रा की की भारी मांग के बीच रुपया आज 37 पैसे लुढ़ककर 60.03 के स्तर पर आ गया।

जून 27 से अब तक का यह पहला मौका है कि जबकि रुपया 60 के स्तर से नीचे आ गया। रुपया 26 जून को डॉलर के मुकाबले 60.76 के स्तर पर आ गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि डॉलर के अन्य मुद्रा के मुकाबले करीब महीनेभर के उच्चतम स्तर पर पहुंचने और शेयर बाजार की कमजोरी से रुपये पर दबाव बना। रुपया मंगलवार को 14 पैसे लुढ़ककर 59.66 के स्तर पर बंद हुआ था।