नई दिल्ली:
निर्यातकों एवं बैंकों की ओर से डॉलर की बिकवाली किए जाने से आज अंतर.बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की तुलना में रुपया 61 से नीचे पहुंचा गया। वहीं सेंसेक्स में भी 250 अंकों की तेजी देखी गई।
वहीं इससे पूर्व शुरुआती कारोबार में यह 13 पैसे मजबूत होकर 61.10 प्रति डॉलर पर खुला। स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी के रुख से भी रुपये की धारणा मजबूत हुई।
अमेरिका में दो सप्ताह से ठप रहे सरकारी कामकाज बहाल करने के लिए ऋण सीमा बढ़ाने संबंध में विधेयक पारित होने से डॉलर की तुलना में रुपया 60 पैसे मजबूत होकर 61.23 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।