यह ख़बर 17 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

रॉयल इनफील्ड ने पेश की बुलेट-500, कीमत 1.54 लाख रुपये

खास बातें

  • शुरू में यह मोटरसाइकिल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और केरल में पेश की जाएगी और बाद में चरणबद्ध तरीके से देश के अन्य भागों में इसे लॉन्च किया जाएगा।
नई दिल्ली:

आइशर मोटर्स की दोपहिया कंपनी रॉयल इनफील्ड ने बुलेट-500 पेश की है, जिसकी कीमत दिल्ली में करीब 1.54 लाख रुपये है। कंपनी ने कहा कि शुरू में यह मोटरसाइकिल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और केरल में पेश की जाएगी।

500 सीसी की यह मोटरसाइकिल दिल्ली में 1,53,855 रुपये में उपलब्ध होगी और इसे चरणबद्ध तरीके से देश के अन्य भागों में पेश की जाएगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com