खास बातें
- औद्योगिक कर्मचारियों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर महीने मे घटकर 9.14 प्रतिशत रही। इससे पूर्व महीने में यह 10.31 प्रतिशत थी।
नई दिल्ली: औद्योगिक कर्मचारियों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर महीने मे घटकर 9.14 प्रतिशत रही। इससे पूर्व महीने में यह 10.31 प्रतिशत थी। मुख्य रूप से फल एवं सब्जी सस्ता होने से खुदरा मुद्रास्फीति घटी है।
औद्योगिक कर्मचारियों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) आधारित मुद्रास्फीति सितंबर 2011 में 10.06 प्रतिशत थी।
सरकारी बयान के अनुसार, मुख्य रूप से फल एवं सब्जी की कीमत 4.38 प्रतिशत कम होने से खुदरा मुद्रास्फीति में कमी आई है।
हालांकि चावल, गेहूं, आटा, अरहर, अंडा, मछली, मांस, दूध, चाय आदि की कीमत में तेजी आई। बिजली शुल्क, दवा जैसी विविध वस्तुओं की कीमतों में भी तेजी का रुख रहा।