यह ख़बर 08 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

रेनो ने एसयूवी 'कोलियोस' पेश किया

खास बातें

  • रेनो इंडिया ने अपना स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन कोलियोस गुरुवार को पेश किया जिसकी दिल्ली में शोरूम कीमत 22.99 लाख रुपये है।
नई दिल्ली:

रेनो इंडिया ने अपना स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) कोलियोस गुरुवार को पेश किया जिसकी दिल्ली में शोरूम कीमत 22.99 लाख रुपये है। भारतीय बाजार में कंपनी का यह दूसरा वाहन है। इससे पहले वह 'फ्लूएंस' यहां बेच रही है। रेनो इंडिया के प्रबंध निदेशक मार्क नासिफ ने संवाददाताओं को बताया, नया केलियोस अब से कुछ दिनों में फ्रैंकफर्ट मोटर शो में वैश्विक बाजार में पेश होगा। हम इसको लेकर काफी आशावान हैं। रेनो अपनी सहयोगी निसान के साथ चेन्नई में कारखाना लगाने में 4,500 करोड़ रुपये निवेश कर रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com