खास बातें
- अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी दुबई रिलायंस कैपिटल ने पश्चिम एशिया में अपने परिचालन का विस्तार करने की योजना बनाई है।
दुबई: अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी दुबई रिलायंस कैपिटल ने पश्चिम एशिया में अपने परिचालन का विस्तार करने की योजना बनाई है। कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी सैम घोष ने कहा कि दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर :डीआईएफसी: में अपने कार्यालय के जरिए कंपनी इस क्षेत्र में अपना कारोबार अगले तीन साल में बढ़ाकर एक अरब डालर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि दुबई में कंपनी का शरियत कारोबार कई गुना बढ़ गया है और उसे अगले कुछ वषरें में दुबई से अपना परिसंपत्ति प्रबंधन कारोबार काफी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।