यह ख़बर 19 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

रेड्डी की न्यायिक हिरासत 3 अक्टूबर तक बढ़ी

खास बातें

  • अदालत ने अवैध खनन मामले में जर्नादन रेड्डी और ओबलापुरम माइनिंग के प्रबंध निदेशक बीवी श्रीनिवास रेड्डी की हिरासत अवधि 3 अक्टूबर तक बढ़ा दी।
हैदराबाद:

सीबीआई की एक विशेष अदालत ने अवैध खनन के मामले में कर्नाटक के पूर्व मंत्री जर्नादन रेड्डी और ओबलापुरम माइनिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक बीवी श्रीनिवास रेड्डी की न्यायिक हिरासत की अवधि 3 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी। इन दोनों लोगों को सीबीआई की छह दिनों की हिरासत के बाद आज विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। सीबीआई ने पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया था। विशेष अदालत ने 13 सितंबर को इन्हें छह दिनों की हिरासत में भेज दिया था। इन्हें अदालत में पेश किए जाने के बाद विशेष न्यायाधीश ने 3 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इन्हें बाद में चंचलगुडा केंद्रीय कारागार ले जाया गया। गौरतलब है कि रेड्डी और श्रीनिवास को सीबीआई ने कर्नाटक के बेल्लारी में 5 सितंबर को गिरफ्तार किया था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com